Almora: नाबालिक के साथ किशोर ने की दुष्कर्म की कोशिश, मामला दर्ज – The Hill News

Almora: नाबालिक के साथ किशोर ने की दुष्कर्म की कोशिश, मामला दर्ज

खबरें सुने

अल्मोड़ा। सल्ट थाना क्षेत्र से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक स्थानीय नाबालिग ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर किशोर नाबालिग को मारने पीटने लगा। जिससे किशोरी बेहोश हो गई। किशोरी को बेहोश देख किशोर मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि किशोरी का भाई मजदूरी करता है। किशोरी नेपाली मूल की बताई जा रहा है और अपने भाई के साथ टैंट में रहती थी। बीते मंगलवार को वह टेंट में अकेली थी। इस बीच स्थानीय निवासी एक किशोर टेंट में पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर किशोर उसे मारने पीटने लगा। जिससे किशोरी बेहोश हो गई। नाबालिग को बेहोशी की हालत में देख किशोर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने किशोरी को अचेत अवस्था में देखा तो 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी देवायल लेकर पहुंचे। उपचार के बाद उसे होश आया तो उसने अपने भाई को आपबीती बताई।

गुस्साए पीड़ित के भाई ने किशोर के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।

 

यह पढ़ेंः Himachal: कुल्लू में एक युवक की हत्या कर शव टैक्सी स्टेंड में फेंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *