Pakistan: पाकिस्तान में अंजू का सता रही बच्चों की याद, लौट आएंगी भारत – The Hill News

Pakistan: पाकिस्तान में अंजू का सता रही बच्चों की याद, लौट आएंगी भारत

खबरें सुने

पेशावर। इसी साल जुलाई में अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान गई अंजू को अब अपने बच्चों की याद सता रही है। पाकिस्तान जाकर इसलाम कबूल कर फातिमा बनी अंजू के पति नसरुल्ला ने दावा किया है कि अंजू को अपने दो बच्चों की याद आ रही है और वह मानसिक रूप से बिल्कुल ठीक नहीं है। अंजू के अगले महीने अक्टूबर में भारत लौटने की उम्मीद है। 34 वर्षीय अंजू उर्फ फातिमा, जुलाई से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रह रही है। पाकिस्तानी मीडिया ने खबर दी थी कि अंजू ने इस्लाम धर्म अपना लिया है और अपने फेसबुक मित्र नसरुल्लाह से शादी कर ली है।

समाचार एजेंसी PTI को फोन पर दिए इंटरव्यू में अंजू के पति नसरुल्लाह ने खुलासा किया है। अंजू के मानसिक स्वास्थ्य के लिए चिंता व्यक्त की और कहा कि उनका भारत लौटना बेहतर होगा। बता दें कि अंजू के दो बच्चे हैं, एक 15 साल की बेटी और एक छह साल का बेटा। नसरुल्लाह ने बताया कि पाकिस्तान में आवश्यक दस्तावेजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंजू भारत लौट आएंगी। उसने यह भी कहा कि अगर उसे वीजा मिल जाए तो वह अंजू के साथ भारत आ सकता है।

 

यह पढ़ेंःSpecial session: भारत में अब पूरा विश्व अपना मित्र खोज रहा है- पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *