शिमला। मानसून के दौरान आपदा के कारण जूझ रहे हिमाचल को दोबारा पटरी पर लाने के लिए सीएम सुखविंदर सुक्खू प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। चार वर्षों में आर्थिक तौर पर सुदृढ़ करने का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन कर विभागों की कार्यप्रणाली को बेहतर किया जा रहा है। हिमाचल को अपने पैरों पर खड़ा होना ही होगा तभी प्रदेश आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पर 95 हजार करोड़ का कर्ज हो चुका है और ऐसे में आपदा से 12 हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है। ऐसी स्थिति में केंद्र से मदद न मिलने के बाद भी अपने संसाधनों से सभी सड़कों को खोला है और घर-घर जाकर लोगों तक मदद चहुंचा रहे हैं। ये सब चुनाव जीतने को नहीं। सुक्खू ने कहा कि अभी दूसरी टीम आई हुई है जो नुकसान का जायजा ले रही है और इसकी रिपोर्ट के बाद आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार से राष्ट्रीय आपदा घोषित कर विशेष आर्थिक सहायता की मांग की है और इसके लिए दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शह से भी मुलाकात करेंगे।