ISRO: चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग, दक्षिण ध्रूव पर सफल लैंडिंग वाला दुनिया का पहला देश भारत – The Hill News

ISRO: चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग, दक्षिण ध्रूव पर सफल लैंडिंग वाला दुनिया का पहला देश भारत

नई दिल्ली। इसरो का चंद्रयान मिशन कामयाब रहा है। इसरो का चंद्रयान 3 सफलता पूर्वक चंद्रमा पर लैंड कर गया। चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतर गया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये पल अविस्मरणीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *