Uttarakhand: चंबा भूस्खलन में मारे गए पांच लोगों के परिजनों को चार-चार लाख का मुआवजा – The Hill News

Uttarakhand: चंबा भूस्खलन में मारे गए पांच लोगों के परिजनों को चार-चार लाख का मुआवजा

खबरें सुने

टिहरी। जनपद के चंबा में मार्ग पर टैक्सी स्टैंड के पास हुए भूस्खलन में पांच लोगों की दर्दनाक मौत के बाद जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख का मुआवजे देने का ऐलान किया है। इसके अलावा जल्द ही प्रभावित क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक सर्वे भी किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक सर्वे कराया जाएगा। भूस्खलन के आस-पास स्थित छह भवनों को भूस्खलन की आशंका को देखते हुए खाली करवा दिया गया है। सभी लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर भूस्खलन वाले क्षेत्र में ऊर्जा निगम ने विद्युत लाइन बंद कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर छह भवनों को खाली करवाया गया है। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक व्यवस्था किए जाने के लिए संबंधित अधिकािरयों को निर्देश दे दिए हैं।

 

यह पढ़ेंःUttarakhand: आबादी क्षेत्र से गुजरेगा बुआखाल-चोपड्यूं राष्ट्रीय राजमार्गः डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *