शिमला। केंद्र सरकार ने भले हिमाचल में आई भीषण आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया, लेकिन हिमाचल सरकार ने को प्राकृतिक आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमने हिमाचल को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। अब केंद्र सरकार की बारी है कि हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर आर्थिक सहायता जल्द प्रदान करे।
मानसून से संबंधित व अन्य दुर्घटनाओं में 330 लोगों की जान चली गई हैं। प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का नुकसान आंका गया है। प्रदेश में कृषि और बागवानी को भी भारी नुकसान हुआ है। संचार व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। जनजीवन अस्त-व्यस्त है और व्यावसायिक गतिविधियां भी आपदा से अछूती नहीं रही हैं। कई क्षेत्रों में लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है।
Pls Read:Himachal: चारों सांसद बताए हिमाचल आपदा के लिए राहत पैकेज की मांग क्यों नहीं उठाई- सीएम सुक्खू