ऋषिकेश। प्रसिद्ध रामझूला पुल पर दरारें आने से आवाजाही को रोक दिया गया है। रामझूला पुल की नींव के निकट एक दरार आ गई है। जिस कारण इस पुल पर आवाजाही को बंद कर दिया गया है। माना जा रहा है कि गंगा के उफान पर आने के कारण पुल पर ये दरारें आई हैं। पुल पर दरारें आने की सूचना पर एसडीएम के निर्देश पर सुरक्षा की दृष्टि से आवाजाही को बंद कर दिया गया है।
कुछ समय पहले प्रदेश में पुलों का सेफ्टी ऑडिट किया गया था। जिसमें 36 पुल असुरक्षित पाए गए थे। जिसमें रामझूला पुल भी शामिल है। चार साल पहले इसकी मरम्मत की आवश्यकता बताई गई थी। लेकिन तब से लेकर अब तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण रामझूला पुल पर दरारें आ गई हैं। जिसके बाद इस पर आवाजाही बंद कर दी गई है।
यह पढ़ेंःUttarakhand: विकासनगर में भूस्खलन से नौ मकान और सात गौशालाएं पूरी तरह जमींदोज