रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड की मदमहेश्वर घाटी में अतिवृष्टि के कारण ग्राम गौंडार में बणतोली स्थान पर पैदल मार्ग को जोड़ने वाला पुल एवं मार्ग का कुछ हिस्सा बह गया था। इससे यहां पर कई लोग फंसे थे। आज यहां फंसे यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है।
मदमहेश्वर धाम से तकरीबन 6-7 किलोमीटर नीचे नानू नामक स्थान पर स्थानीय लोगों व महिलाओं की मदद से वैकल्पिक व अस्थाई हेलीपैड तैयार किया गया है। यहाँ तक लोग पैदल पहुंच रहे हैं। इन लोगों को हेलीकॉप्टर द्वारा रांसी गांव तक छोड़ा जा रहा है, जहां से वापसी का सफर सड़क मार्ग से किया जा रहा है। बुधवार को अब तक 40 लोगों का हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर लिया गया है। अस्थाई हेलीपैड पर थाना गुप्तकाशी का पुलिस बल मौजूद है। लोगों के लिए जवान देवदूत बनकर आए हैं। अब इन लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।
यह पढ़ेंःUttarakhand: हेलंग में इमारत ढही, दो की मौत कई घायल