Punjab: हरचन्द सिंह बरसट द्वारा बाढ़ राहत कामों के लिए एक महीने के वेतन का मुख्यमंत्री राहत फंड में योगदान

  • पंजाब मंडी बोर्ड और मार्केट कमेटियों के कर्मचारियों ने भी डाला 47 लाख रुपए से अधिक का योगदान

चंडीगढ़, 8 अगस्तः
पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन श्री हरचन्द सिंह बरसट ने बाढ़ राहत और पुनर्वास कामों के लिए मुख्यमंत्री राहत फंड में अपने एक महीने के वेतन का योगदान डाला है। पंजाब मंडी बोर्ड और मार्केट कमेटियों के कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री राहत फंड के लिए 47.25 लाख रुपए दिए हैं।
पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन श्री हरचन्द सिंह बरसट ने मुख्यमंत्री स. भगवंत मान को 47.25 लाख रुपए का चैक सौंपा।
उन्होंने इस कुदरती आपदा में राज्य सरकार की मदद के लिए आगे आने के लिए पंजाब मंडी बोर्ड और मार्केट कमेटियों के मुलाजिमों का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्य बड़े स्तर पर किये जा रहे हैं। राज्य सरकार की समूची मशीनरी बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने और पुनर्वास की सुविधा देने के लिए 24 घंटे काम कर रही है।

 

pls read:Punjab: आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत पिछले 10 सालों से पेडिंग 372 केसों के लिए 75. 48 लाख रुपए की राशि जारी : डॉ. बलजीत कौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *