शिमला: हिमाचल में अब गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनाना महंगा हो गया है। सु्क्खू सरकार ने मोटर व्हीकल नियम 1999 में संशोधन कर फीस 100 रुपये कर दी है। अभी 6 महीने के लिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनाने के 60 लगते थे। अब वहीं पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी वाले 2 और 3 पहिया वाहनों से अब 80 रुपए के साथ 20 रुपए ग्रीन टैक्स लिया जाएगा।
कुल मिलाकर 100 रुपए में इन वाहनों का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनेगा। इसी तरह पेट्रोल, सीएनजी, एल.पी.जी वाले चार पहिया वाहनों से कुल 130 रुपए लिए जाएंगे। इसमें 30 रुपए ग्रीन टैक्स भी शामिल है। इसी तरह डीजल वाहनों से 150 कुल फीस ली जाएगी। इसमें 40 रुपए ग्रीन टैक्स के होंगे। इस संशोधन को सरकार ने ई-गजट पर प्रकाशित कर दिया है और लागू कर दिया है।
pls read:Uttarakhand: गोल्डन गर्ल मानसी ने चीन में जीता ब्रॉन्ज