शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कुल्लू में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ प्राकृतिक आपदा की स्थिति को लेकर बैठक के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सुक्खू पांच दिवसीय दिल्ली दौरे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व से मिलने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे।
सुक्खू राज्य में अभूतपूर्व आपदा की स्थिति और नुकसान के संबंध में प्रधानमंत्री को अवगत करवाएंगे और केंद्र सरकार से विशेष वित्तीय सहायता का आग्रह करेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से साढ़े आठ करोड़ का नुकसान होने का आकलन लगाया है। पांच दिवसीय दौरे के लिए मुख्यमंत्री मंगलवार को सांय साढ़े सात बजे दिल्ली पहुंचेंगे। बुधवार दो अगस्त को इंडिया एक्सपो इवेंट में शामिल होने की संभावना है। उसके बाद तीन अगस्त को कांग्रेस आलाकमान का कोई कार्यक्रम में है, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
pls read:Himachal: बारिश से बही सड़कें, मंडी सेब कैसे पहुंचाए किसान