BJP: 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ‘एन मन, एन मक्का’ पदयात्रा – The Hill News

BJP: 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ‘एन मन, एन मक्का’ पदयात्रा

मदुरै। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनान के लिए ‘एन मन, एन मक्का’ (मेरी भूमि, मेरे लोग) यात्रा की शुरुआत 28 जुलाई से करेंगे। अमित शाह इस यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु में रामेश्वरम से करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने गुरुवार को यहां कहा कि यह चुनाव अभियान राज्य के 234 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा। पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम को रामेश्वरम मंदिर से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे।

अन्नामलाई ने यहां संवाददाताओं से कहा, “सभी 39 संसदीय क्षेत्रों को कवर करने के लिए पांच चरणों में अभियान चलाया जाएगा। हमने इसे लोकसभा चुनाव से पहले 11 जनवरी, 2024 को समाप्त करने की योजना बनाई है। अमित शाह इस यात्रा की शुरुआत 29 जुलाई को रामेश्वरम से करेंगे।”

 

pls read:Uttarakhand: मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ प्रबंधन के कार्य किये जाएं चुस्त दुरुस्त- आपदा सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *