Uttarpradesh: विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ से घबराई भाजपा- अखिलेश यादव – The Hill News

Uttarpradesh: विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ से घबराई भाजपा- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा विपक्षी दलों के संगठन ‘इंडिया’ से बुरी तरह से घबरा गई है। पहले भाजपा के लोग विपक्ष को इंडिया नाम से डराते थे। अब क्या बात है कि वे खुद इंडिया नाम से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया नाम अच्छा है। इंडिया एक संदेश है। जहां विकास की बात हो और समग्रता की बात हो तो वह हमारी समाजवादी और धर्मनिरपेक्षता की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सपा मुखिया ने कहा कि देश की जनता इस बार भाजपा की विदाई कर देगी। भाजपा ने देश की जनता को झूठा सपना दिखाया। नया गठबंधन इंडिया देश को नई दिशा में ले जाएगा। भाजपा ने बड़ी-बड़ी बातें कीं। कहा क‍ि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। नोटबंदी देश का ही नहीं दुनिया में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा निर्णय था। पहले दो हजार रुपये के नोट लाए और फिर उसे बंद कर दिया। आज तक जानकारी नहीं दी गई कि किन बैंकों में दो हजार रुपये के नोट सबसे ज्यादा जमा हुए। अगर सरकार यह नहीं बता रही है तो इसका मतलब वह भ्रष्टाचारियों के साथ है।

 

यह पढ़ेंःUttarpradesh: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के परिजनों को योगी सरकार देगी 50 लाख रु की आर्थिक मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *