सीपीआई नेता व जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। खबरों की माने तो कन्हैया कुमार ने कांग्रेस में शामिल होने से ठीक पहले अपने समर्थकों के बीच मैसेज भेजा और खुद सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी सार्वजनिक की। कन्हैया कुमार ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए पूरा शेड्यूल बताते हुए लिखा है कि कांग्रेस में शामिल होने से पहले दिल्ली आईटीओ स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उसके बाद कांग्रेस मुख्यालय रवाना होंगे.