नीति आयोग की बैठक आज, कई मुख्यमंत्रियों ने किया बहिष्कार – The Hill News

नीति आयोग की बैठक आज, कई मुख्यमंत्रियों ने किया बहिष्कार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षा में आज नीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल की आज बैठक का कई राज्यों के मुख्यमंत्री बहिष्कार कर रहे हैं। बैठक में विकसित भारत के रोडमैप को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे।

नीति आयोग की बैठक में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपालों को आमंत्रित किया गया है। यह बैठक प्रगति मैदान में आयोजित की जा रही है। बैठक की थीम ‘विकसित भारत @2047 टीम इंडिया की भूमिका’ रखी गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, बिहार के  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने बैठक का बहिष्कार किया है। वही, छत्तीसगढ़ के मुख्मयंत्री भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने काफी उहापोह के बाद शुक्रवार देर रात बैठक में आने का फैसला किया।

यह पढ़ेंःUS : अमेरिका में दीवाली पर अवकाश घोषित करने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *