dehradun : नगर आयुक्त देहरादून के खिलाफ कमर्चारियों ने खोला मोर्चा, निगम में हड़ताल – The Hill News

dehradun : नगर आयुक्त देहरादून के खिलाफ कमर्चारियों ने खोला मोर्चा, निगम में हड़ताल

देहरादून। देहरादून नगर निगम के नगर आयुक्त आईएएस अधिकारी मनुज गोयल पर कर्मचारियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए निगम में हड़ताल की हुई है। हड़ताल खुलेगी या नहीं आज इस पर आज फैसला होगा। उत्पीड़न और भेदभाव का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारियों के साथ ही नगर निगम के अन्य कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा। कर्मचारियों ने कामकाज उप कर निगम के सभी अनुभागों में ताले जड़ दिए। बीते रोज मेयर और नगर आयुक्त ने वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन कर्मचारियों ने इन्कार कर दिया। इससे प्रमाणपत्र बनवाने, टैक्स जमा करने आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा था। सोमवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में सभी अनुभागों में ताले जड़ दिए थे और धरने पर बैठ गए। वहीं, कर्मचारी नगर आयुक्त को इंतजार करते रहे, लेकिन शासन में बैठक में जाने के कारण वह दोपहर को निगम पहुंचे।

यह पढ़ेंःFIPIC सम्मेलन : भरोसेमंद पार्टनर है भारत- पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *