हिमाचल भाजपा की किसे मिलेगी कमान, इंदु, सिंकदर, राजीव और त्रिलोक के आगे चल रहे नाम – The Hill News

हिमाचल भाजपा की किसे मिलेगी कमान, इंदु, सिंकदर, राजीव और त्रिलोक के आगे चल रहे नाम

शिमला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप के इस्तीफे की पेशकश से नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजीव भारद्वाज और विधायक त्रिलोक जम्वाल नए अध्यक्ष बनने की रेस में सबसे आगे दिख रहे हैं। पार्टी लोकसभा चुनाव में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के हिसाब से अगली ताजपोशी करेगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार शिमला नगर निगम चुनाव के बाद भाजपा नेतृत्व नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकता है। वर्तमान अध्यक्ष सुरेश कश्यप का कार्यकाल भी पूरा होने जा रहा है। 22 जुलाई 2020 को सुरेश कश्यप को राजीव बिंदल का इस्तीफा देने के बाद प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। कश्यप का कार्य़काल अच्छा नहीं रहा। भाजपा को सत्ता में होने के बावजूद मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में हार गई। दिसंबर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की हार हुई। उधर, सुरेश कश्यप का इस्तीफा शुक्रवार शाम तक मंजूर नहीं हुआ। कश्यप अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं।

यह पढ़ेंःhimachal : संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर हाईकोर्ट का सुक्खू सरकार को नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *