वियना। ऑस्ट्रियन एयरलाइंस के एक विमान को वियना से न्यूयॉर्क की उड़ान में खराब टॉयलेट की वजह से बीच रास्ते से दो घंटे में लौटना पड़ा। दरअसल, विमान के आठ में से पांच टॉयलेट के फ्लश खराब हो गए। उड़ान में करीब 300 लोग सवार थे, जो आठ घंटे तक चलने वाली थी। एयरलाइन की एक प्रवक्ता ने मंगलवार को एएफपी को बताया कि तकनीकी समस्या के कारण शौचालयों को ठीक से फ्लश नहीं किया जा सका, जिसके बाद क्रू मेंबर्स ने वापस लौटने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की उड़ान में ऐसी समस्या पहले नहीं आई थी। प्रवक्ता ने कहा कि विमान को पहले ही ठीक कर लिया गया है और सेवा में वापस आ गया है। प्रभावित यात्रियों को अन्य उड़ानों पर फिर से बुक किया गया।
यह भी पढ़ेःnorth korea : उत्तर कोरिया अंतरिक्ष में छोड़ेगा अपना पहला स्पाई सेटेलाइट