देहरादून। राजधानी दून में वाहनों की बिक्री में पिछले तीन साल के रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। सबसे ज्यादा दून वासियों ने व्यावसायिक वाहनों की खरीद की है। कारों की बिक्री में 43 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी गत वित्तीय वर्ष के मुकाबले 52 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। कोरोनाकाल के दौरान आई गिरावट के बाद यह उछाल बाजार के लिए अच्छे संकेत हैं।
पिछले तीन साल के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि गुजरे वित्तीय वर्ष में वाहनों की बिक्री से जिले ने बड़ा मुनाफा कमाया है। उत्तराखंड में पयर्टन को बढ़ावा मिलने से दून में व्यावसायिक वाहनों की खरीद में तेजी आई है। वहीं, कारों का शौक बढ़ने से दून में यह आंकड़ा डेढ़ गुना तक पहुंच गया है।
वर्ष – व्यावसायिक वाहन कार दोपहिया अन्य योग
2020-21 2562 13559 31212 36 47369
2021-22 2629 16310 35957 51 54947
2022-23 5146 19277 47231 131 71785