president : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुखोई-30 लड़ाकू विमान में भरी उड़ान – The Hill News

president : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुखोई-30 लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

असम। असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भर देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्वारा किये जाना वाला यह रिकार्ड अपने नाम किया। उड़ान भरने से पहले राष्ट्रपति को वायुसेना के अफसरों ने पूरी जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटील और रामनाथ कोविंद इसमें उड़ान भर चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः PM modi : हनुमान जी राक्षसों से लड़े, भाजपा वंशवाद और भ्रष्टाचार से लड़ रही- पीएम मोदी

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छह से आठ अप्रैल तक असम के दौरे पर हैं। आज असम दौरे का राष्ट्रपति मुर्मु का आखिरी दिन है। इससे पहले सात अप्रैल को उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन किया था और और बाद में गुवाहाटी में माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही राष्ट्रपति मुर्मु ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भी शिरकत की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *