karnataka election : फिल्म स्टार किच्चा सुदीप होंगे भाजपा में शामिल – The Hill News

karnataka election : फिल्म स्टार किच्चा सुदीप होंगे भाजपा में शामिल

खबरें सुने

बंगलुरु। कन्नड़ फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता और फिल्म स्टार किच्चा सुदीप आज भाजपा का दामन थाम सकते हैं। सुदीप और दर्शन तुगुदीपा आज भारतीय जनता पार्टी  में दोपहर बाद शामिल होंगे। अभिनेता किच्चा न केवल दक्षिण भारतीय फिल्मों में बल्कि हिंदी सिनेमा के भी लोकप्रिय चेहरा हैं।

यह भी पढ़ेंःuttarpradesh : सीएम योगी के निर्देश एसटीएफ और एटीएस होंगे आधुनिक उपकरणों से लैस

खबरों की मानें तो कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता किच्चा और दर्शन तुगुदीपा के भाजपा में शामिल होकर सक्रिय राजनीति में आने की खबरें चर्चा में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों कलाकार आज दोपहर दो बजे के आसपास कर्नाटक के बंगलुरु के एक निजी होटल में पार्टी में शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *