uttarpradesh : आज उत्तर प्रदेश में भाजपा की नई टीम का हो सकता है गठन, दिल्ली बैठक कर लौटे हैं प्रदेश अध्यक्ष चौधरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा की आज नई टीम घोषित हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी टीम में प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री पद पर कुछ नए चेहरे शामिल करेंगे। वहीं कुछ प्रदेश पदाधिकारी हटाए जाएंगे। प्रदेश टीम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह कल दिल्ली दौरे पर गए थे, जहां से लौटकर अब नई टीम की घोषणा करेगी।

गौरतलब है कि भूपेंद्र चौधरी की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर नियुक्ति हुए छह महीने बीत गए हैं, लेकिन टीम गठन नहीं हो पाया। नई टीम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ चर्चा के बाद पैनल तैयार किया है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, सुब्रत पाठक, प्रियंका रावत की जगह तीन नए नाम शामिल किए जा सकते हैं। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश राणा भी प्रदेश महामंत्री पद की दौड़ में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *