लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा प्रदेश में नए सिरे से बूथ कमेटियों का गठन करेगी। बूथ कमेटी में 21 की जगह अब 11 सदस्य होंगे।भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार को अटल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में यह निर्णय लिया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश ने कहा कि बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद स्थापित करेंगे। 0भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा में बूथ सशक्तिकरण का कार्य प्राथमिकता पर है और यही बूथ विजय का कारक है। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत बूथ संरचना तथा प्रभावी बूथ से भाजपा बडे़ लक्ष्य हासिल करेगी।
यह भी पढ़ेंः uttarpradesh budget : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधानसभा में रखा 6.90 लाख करोड़ का वार्षिक बजट
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि बूथ की अभेद्य व्यूह रचना का निर्माण कर 2024 के लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल ने कार्यशाला में अभियान से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। बूथ प्रबंधन अभियान के लिए क्षेत्र, जिला और मंडल स्तर पर चार चार लोगों की टोली बनाई जाएगी। अभियान के लिए 27-28 फरवरी को जिला स्तर पर बैठक होगी। 1 से 5 मार्च तक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बैठक होगी। 11-15 मार्च तक मंडल स्तरीय तैयारी बैठक होगी।