सीएम धामी ने सगंध फसल उत्कृष्टता केंद्र सेलाकुईं का किया लोकार्पण, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध – The Hill News

सीएम धामी ने सगंध फसल उत्कृष्टता केंद्र सेलाकुईं का किया लोकार्पण, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सेलाकुई में ‘सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र’ का लोकार्पण किया। इस दौरान केंद्र के डायरेक्टर निपेंद्र चौहान ने सगन्ध केंद्र की उपलब्धियां बताई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोश,  विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी शामिल हुए। वहीं, सेलाकुई में सीएम के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्येंद्र चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

यह भी पढ़ेंःbreaking news : चारधाम यात्रा से पूर्व सभी विभाग अपने स्तर से सभी तैयारियां पूर्ण कर लें, सड़कें शीघ्र गड्ढ़ा मुक्त की जाएं-मुख्यमंत्री धामी

ये हैं मांगे
1-शीशम बड़ा कूड़ाघर हटाया जाए।
2-औद्योगिक इकाइयों में 70% स्थानीय निवासियों को रोजगार दिया जाए।
3-सेलाकुई में पथ प्रकाश की व्यवस्था शुरू की जाए।
4-सेलाकुई में 3 वर्षों से बंद पड़ा शौचालय खोला जाए।
5-नगर क्षेत्र सेलाकुई में ठप पड़ी पेयजल योजना को शुरू किया जाए।
6-सेलाकुई क्षेत्र में संचालित अवैध शराब बिक्री केंद्रों को तुरंत बंद किया जाए।
7-सेलाकुई बाजार को जाम से मुक्त कराने के लिए ठोस पहल की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *