देहरादून। प्रदेश की धामी सरकार जल्द भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार में दायित्वों की घोषणा कर सकती है। शासन ने सभी विभागों से उनके अधीन आयोगों, निगमों, बोर्डों, समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार, अन्य दायित्व व महानुभावों के खाली पदों के बारे में तीन दिन के भीतर ब्योरा तलब किया है। मंत्रिपरिषद विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व प्रभारी सचिवों को इस संबंध में पत्र जारी किया है।
बता दें कि प्रदेश सरकार में अभी कुछ एक दायित्व ही बांटे गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दायित्वों के संबंध में संगठन के स्तर पर चर्चा कर चुके हैं। पहले पार्टी के स्तर पर सांगठनिक गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अब कार्यकर्ताओं के अरमान सरकारी दायित्वों को लेकर मचल रहे हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह नहीं मिली है। इन्हें दायित्व दिए जाने की संभावनाएं हैं।
यह भी पढ़ेंःbreaking news : मुख्यमंत्री धामी की सख्ती के बाद हरिद्वार पुलिस ने AE/JE परीक्षा प्रकरण में दर्ज किया मुकदमा