देहरादून: उत्तराखंड में कई दिनों के शुष्क मौसम के बाद आज मौसम करवट ले ली है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के साथ साथ हल्की बारीश की जानकारी मिल रही है। उत्तरकाशी के गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिन शीत का प्रकोप बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ेंः- #joshimath : जोशीमठ में 678 भवनों में दरारें, 81 परिवार विस्थापित
जनवरी के पहले सप्ताह में मौसम सामान्य बने रहने के बाद अब एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। आज से अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के एक से दो दौर होने की संभावना है। जबकि, 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। अगले दो दिन हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे से कुछ राहत रह सकती है। देहरादून में अगले तीन दिन आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा की संभावना है।