राहतः एक जनवरी से नहीं बढ़ेंगे अस्पताल में यूजर चार्ज – The Hill News

राहतः एक जनवरी से नहीं बढ़ेंगे अस्पताल में यूजर चार्ज

देहरादून। उत्तराखंड  में इस बार धामी सरकार ने अस्पतालों का यूजर चार्ज नहीं बढ़ा रही है। एक जनवरी से सरकारी अस्पतालों में यूजर चार्ज में दस प्रतिशत की वृद्धि की जाती थी। सचिव स्वास्थ्य डा. आर राजेश कुमार की ओर से नई व्यवस्था पर स्थिति साफ की गई। उन्होंने बताया कि इस बार एक जनवरी से यूजर चार्ज में किसी भी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। ओपीडी पर्चा बनाने के साथ ही जांच, एडमिशन समेत किसी भी मद में यूजर चार्ज नहीं बढ़ाए जाएंगे। इस सम्बन्ध में सभी जिलों में स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को जानकारी भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस मरीजों को रियायती दरों पर बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में यूजर चार्ज न बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ेः- viral news: अल्मोड़ा में एक मुर्गी ने एक दिन में दे दिये 31 अंडे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *