
देहरादून। दिल्ली नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में एक रोड शो और तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

दिल्ली में उत्तराखंडियों की अच्छी-खासी संख्या है और दिल्ली निकाय चुनाव में कई बार्डों पर वे निर्णायक भूमिका में हैं। उत्तराखंडी वोटों को साधने के लिए भाजपा उन्हें लगातार प्रचार के मोर्चे पर लगाए हुए है। गत सप्ताह भी उन्होंने दिल्ली में कई जनसभाओं को संबोधित कर उत्तराखंडवासियों को भाजपा के पक्ष में जोडऩे का प्रयास किया। अब इसी कड़ी में वह बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। वह पहले द्वारका में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे। इसके बाद वह नजफगढ़, ईसापुर और मुनीरका में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ेंः- CABINET MEETING: धामी मंत्रिमंडल ने 4867 करोड़ के अनुपूरक बजट पर लगाई मुहर