देहरादून। सर्दियों की दस्तक के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध छाने लगी है, लेकिन अभी कड़ाके की ठंड शुरू नहीं हुई है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। जबकि, नवंबर के पहले सप्ताह से ही तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। खासकर न्यूनतम तापमान घटने से सुबह-शाम ठंड बढ़ सकती है।