देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेसियों को लेकर दिये विवादित बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दुष्यंत कुमार ने कहा था कि कांग्रेस सनातन धर्म का विरोध करती है व उसके कार्यकर्ता मंदिरों में लड़की छेड़ने जाते हैं।
कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश प्रभारी को हटाने की मांग की है। दुष्यंत गौतम के बयान पर कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इससे इनकी मानसिकता पता चलती हैं महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।।कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया महिला उत्पीड़न का आरोप भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला दहन करेगी कांग्रेस,कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर दिया था दुष्यंत गौतम ने बयान।।।कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी बोले इससे इनकी मानसिकता पता चलती हैं इनके विधायक सांसद बलात्कार जैसे आरोपों में फसते रहें हैं।