BJP news: भाजपा प्रदेश संगठन की टीम का इस माह के अंत तक होगा एलान

भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इस महीने के अंत तक अपनी नई टीम की घोषणा कर देंगे। प्रदेश कार्यकारिणी में 50 प्रतिशत नए चेहरे को रहेंगे। महेंद्र भट्ट के मुताबिक नई टीम के गठन को लेकर केंद्रीय नेताओं से चर्चा हो चुकी है और अब प्रदेश स्तर पर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद नई टीम बना दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ शिष्टाचार भेंट की। बीएल संतोष के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव को लेकर चर्चा हुई।

 

नई टीम के लिए मुख्यमंत्री से भी की चर्चा

ष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से चर्चा के बाद महेंद्र भट्ट और अजेय कुमार ने उत्तराखंड सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान तीनों नेताओं में चर्चा हुई। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से नई टीम और केंद्रीय नेतृत्व से मिले मार्गदर्शन और निर्देशों को साझा किया। नई कार्यकारिणी के स्वरूप को लेकर भी मंथन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *