सहस्रधारा के पास पहाड़ी से सड़क पर आया मलबा, पांच लोग दबने से घायल, तीन मकान दबे घटना सहस्रधारा के पास ब्रह्मपुरी क्षेत्र की है। बुधवार सुबह से बारिश हो रही थी। रात करीब नौ बजे क्षेत्र में पहाड़ी से टूट कर मलबा सड़क पर आ गया।देहरादून में सहस्रधारा के पास बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर पहाड़ी से मलबा आ गया। जिसमें दबने से पांच लोग घायल हो गए। मलबे में तीन मकान, चार मवेशी और चार वाहन भी दब गए। मौके पर प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य विभागों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। तीन जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मौके पर करीब 500 मीटर के क्षेत्र में मलबा फैल गया है।घटना सहस्रधारा के पास ब्रह्मपुरी क्षेत्र की है। बुधवार सुबह से बारिश हो रही थी।