sports: कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरे दिन भी जलवा दिखाएंगे भारतीय खिलाड़ी – The Hill News

sports: कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरे दिन भी जलवा दिखाएंगे भारतीय खिलाड़ी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहले दिन हॉकी, टेबल टेनिस और तैराकी में कमाल करने के बाद भारतीय खिलाड़ी दूसरे दिन भी कई खेलों में अपना जलवा दिखाएंगे। आज भारत की नजरें वेटलिफ्टर मीराबाई चानू पर रहेंगी, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में देश को पहला रजत पदक दिलाया था। इस बार उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद होगी। मीराबाई चानू के अलावा नितेन्द्र सिंह रावत, लवलीना बोरगोहेन, महिला हॉकी टीम और टेबल टेनिस टीम पर भी सभी की निगाहें रहेंगे। नितेन्द्र सिंह रावत भी आज स्वर्ण पदक जीत सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *