चमोली। दो दिन से लगातार खराब मौसम से अब चमोली जिला प्रशासन ने सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब की यात्रा रोक दी है। हेमकुंड साहिब में खराब मौसम के चलते चार इंच तक बर्फवारी हुई है। तापमान तेजी से गिरने के चलते जिला प्रशासन को यह फैसला लेना पड़ा।
खराब मौसम के बावजूद तीर्थ यात्रियों के जत्थे लगातार पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी यात्रियों को घांघरिया में रोक दिया है। मौसम साफ होने के बाद ही प्रशासन यात्रा शुरू करने की अनुमति देगा।