uttarakhand news: एवरेस्ट फतह करने वाले विक्रांत उनियाल से मिली विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी – The Hill News

uttarakhand news: एवरेस्ट फतह करने वाले विक्रांत उनियाल से मिली विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी

पहली बार में एवरेस्ट फतह कर एवरेस्ट पर राष्ट्रगान गाकर तिरंगा फहराने वाले देहरादून निवासी एयरफोर्स विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने आज उत्तराखंड विधानसभा ऋतु खंडूड़ी भूषण से उनके यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विंग कमांडर विक्रांत उनियाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामना दी| इस अवसर पर समाजसेवी रविन्द्र जुगरान भी मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की सोच बड़ी हो और इरादे बुलंद हो तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है| उन्होंने कहा की विक्रांत उनियाल की उपलब्धि उत्तराखंड के लिए गौरव है| विधान सभा अध्यक्ष ने उनकी प्रभावशाली उपलब्धियों की सराहना की और उनके भविष्य के नए अभियानों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *