breaking news: मुख्यमंत्री धामी आज जाएंगी दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज यानि शनिवार को दो दिन के दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वहां वह केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री मीडिया कान्क्लेव में शामिल होंगे। सोमवार की शाम वह दिल्ली से चम्पावत के बनबसा पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार से दो दिनी दौरे पर दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वह कुछ निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं।मुख्यमंत्री धामी शनिवार दोपहर 2.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचकर वह शाम पांच बजे नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ संवाद करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *