uttarakhand news: आज सीएम जाएंगे दिल्ली, एक समारोह में होंगे शामिल – The Hill News

uttarakhand news: आज सीएम जाएंगे दिल्ली, एक समारोह में होंगे शामिल

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर दिल्ली का रुख कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार शाम दिल्ली जाएंगे और रात्रि विश्राम उत्तराखंड सदन में करेंगे।

अगले दिन यानी शनिवार को वहां विज्ञान भवन में मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों की संयुक्त कांफ्रेंस में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान कुछ केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भेंट भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *