गगरेट। हिमाचल पंजाब सीमा पर किसी व्यक्ति ने ताबतोड़ फायरिंग कर एक महिला और युवक पर गोलियां दाग दी। कुल पांच राउंड फायर हुए जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। युवक को टांडा के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रक्षा देवी पत्नी तरसेम लाल निवासी ढोलवाहा व रजनीश पुत्र सुखराम निवासी टेंटवा ढोलवाहा पंजाब से हिमाचल गोंदपुर बनेहड़ा अपने रिशेतदारी मे जा रहे थे। दौलतपुर से ढोलवाहा सड़क मार्ग पर हिमाचल पंजाब की सीमा सुरंगद्वारी के 50 मीटर पंजाब सीमा में इन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चला दी गई।