चाकू से इकलौते बेटे की कर दी हत्या, धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने से मना करने पर भड़का पिता – The Hill News

चाकू से इकलौते बेटे की कर दी हत्या, धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने से मना करने पर भड़का पिता

हरियाणा के कैथल जिले के गुहला क्षेत्र के खरकां गांव निवासी सुषमा रानी ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले खरकां निवासी चन्नपाल उर्फ विजय के साथ हुई थी। मंगलवार को वह व पति, सास कंतो देवी, ननद परी और ससुर जगीर राम के साथ घर पर थी। शाम करीब सात बजे उसका ससुर घर के समीप स्थित पीर (धार्मिक स्थल) की दीवार तोड़ने लगा। इस पर उसकी सास कंतो ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उसने गालियां देनी शुरू कर दी। इसी बीच महिला का पति चन्नपाल (24) गया तो उसके ससुर ने हाथ में पकड़े चाकू से उसकी छाती पर वार कर दिया। चाकू लगते ही उसका पति जमीन पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो पड़ोसी जुटने लगे। यह देखकर उसका ससुर मौके से फरार हो गया। कहा कि उसके पति की मौत ससुर द्वारा छाती में सीधे चाकू मारने से हुई है। पुलिस ने इस आरोपी जगीर राम के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ चीका रमेश ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश रही है।  चन्नपाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी अभी सात माह के गर्भ से है। अपने ही पिता के हाथों युवक की हत्या से पूरा गांव स्तब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *