Assembly Election Result: यूपी-उत्तराखंड में भाजपा बंपर जीत की ओर, पंजाब में चला झाड़ू – The Hill News

Assembly Election Result: यूपी-उत्तराखंड में भाजपा बंपर जीत की ओर, पंजाब में चला झाड़ू

नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। यूपी में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है। रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। उत्तराखंड में भी भाजपा वापसी करती दिख रही है। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी की झाड़ू चली है। गोवा और मणिपुर में भाजपा बहुमत की ओर है।

उत्तरप्रदेश में भाजपा 262 सीट पर आगे हैं, जबकि पूर्ण बहुमत के लिए 202 सीट चाहिए। उत्तराखंड में भाजपा बहुमत के आंकड़े 36 से 12 सीट अधिक हैं। उत्तराखंड में भाजपा 48, कांग्रेस 18 और चार अन्य हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी 91 सीट से आगे है। जबकि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया।  पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान अपनी मां से गले लगकर भावुक हुए। बड़े बादल हार गए, सुखबीर बादल जलालाबाद से हार गए। कैप्टन साहब पटियाला से हार गए। सिद्धू और मजीठिया दोनों हार रहे हैं। चन्नी साहब दोनों सीटों पर हार गए: भगवंत मान

 

02.37 PM: विरोधी पार्टियों के नेताओं ने अरविंद केजरीवाल और मुझपर निजी टिप्पणी की, गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। उनकी शब्दावली उन्हें मुबारक हो। उन्हें माफ कर दीजिए, लेकिन आगे से सबको पंजाब के पौने तीन करोड़ पंजाबियों की इज्जत करनी पड़ेगी : भगवंत मान

 

02.26 PM: कोरटालिम से निर्दलीय उम्मीदवार मैनुअल वाज और कर्टोरिम से एलेक्सियो रेजिनाल्डो ने भाजपा को समर्थन दिया। गोवा में भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है।

 

02.13 PM: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ‘मैं पूरी विनम्रता के साथ लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं। पंजाबियों ने सांप्रदाय और जातिगत रेखाओं से ऊपर उठकर मतदान करके पंजाबियत की सच्ची भावना दिखाई है।’

 

2:05 PM: यूपी समेत दूसरे राज्‍यों में सरकार बनाने के करीब पहुंची भाजपा। शाम को पार्टी मुख्‍यालय जाएंगे पीएम नरेन्‍द्र मोदी।   

1:30 PM: पंजाब की जीत से उत्‍साहित आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत बहुत बधाई (इस क्रांति के लिए पंजाब के लोगों को बधाई)।

12.46 PM: पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा, ‘जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है…पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें…आम आदमी पार्टी को बधाई!!!’

 

12.36 PM: भाजपा के नेता गोवा में सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए आज गोवा के राज्यपाल पी.एस.श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात करेंगे।

 

12.28 PM: उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में योगी जी ने कानून व्यवस्था को सुधारा, माफिया राज को समाप्त किया, महिलाओं को सुरक्षा का माहौल दिया। इसका परिणाम है कि पूरे यूपी में भाजपा प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रही है: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह

 

12.24 PM: रवि किशन बोले- विपक्ष के लिए कहना चाहूंगा, ‘ना साइकिल, ना हाथी, ना हाथ बा…उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ बा।

 

12.19 PM: यूपी में भाजपा 269 सीट, सपा 124, बसपा 6 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे

 

12.07 PM: सरकार तो हम दो तिहाई बहुमत से बनाने ही वाले थे। मोदी जी ने जनता को जो विश्वास दिलाया था, उसे पूरा किया। पुष्कर सिंह धामी ने भी बहुत कम समय में अपनी एक छवि बनाई। जनता ने भाजपा सरकार में विकास देखा है: देहरादून में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय

 

12.00 PM: AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा, ‘हमने तो पंजाबियों को कहा था कि झाड़ू चला दो, पंजाबियों ने तो वैक्यूम क्लीनर ही चला दिया।’

 

11.56 AM: पंजाब में आम आदमी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन पर दिल्ली में AAP ऑफिस के बाहर पार्टी के समर्थक जश्न मनाते हुए दिखे।

 

11.46 AM: मैं अपनी लड़ाई से संतुष्ट हूं, लेकिन नतीजों से थोड़ा हताश हूं: पणजी से विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार उत्पल पर्रिकर

 

11.43 AM: पंजाब में आम आदमी पार्टी 88 सीट, कांग्रेस 10, अकाली दल 10 और अन्य पांच सीटों पर आगे

 

11.42 AM: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से जबकि पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं सीट से पीछे चल रहे हैं

 

11.36 AM: यूपी में भाजपा 274 सीट, सपा 118, कांग्रेस और बसपा चार-चार और अन्य तीन सीटों पर आगे

 

11.04 AM: गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं।

 

10.44 AM: हम परिणाम के रुझान देख रहे हैं, गोवा के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है: गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर

 

10.42 AM: गोवा में भाजपा 18, कांग्रेस 13, टीएमसी 5, अन्य चार सीटों पर आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *