यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में किसकी सरकार बनेगी, इस सवाल का जवाब कुछ ही देर में मिलने जा रहा है। आज देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने वाले हैं। इन राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में यूपी और उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत मिल गया है। पंजाब के रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला है।
10.10: गोवा में भाजपा 16, कांग्रेस 15, टीएमसी 5, अन्य तीन और आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है
10.07: लोगों की जेब से पैसे निकालकर ये नेता अपने महलों को सजा रहे हैं, आज इनके महलों में लगी एक एक ईंट आम आदमी के खून पसीने की ईंट है। इस पूरी व्यवस्था को बदलना है। आज भारत के इतिहास में बहुत बड़ा दिन है। आने वाले दिनों में AAP कांग्रेस का रिप्लेसमेंट बनेगी: राघव चड्ढा, आम आदमी पार्टी
10.05: चुनाव आयोग के अनुसार खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के पुष्कर सिंह धामी और लालकुआं से कांग्रेस के हरीश रावत पीछे चल रहे हैं।
10.03: चुनाव आयोग के अनुसार रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की अदिति सिंह आगे चल रही हैं।
09.58: पंजाब के रुझानों में AAP को बहुमत मिला। AAP 83, कांग्रेस 18, अकाली दल 9 और भाजपा 5 सीट पर आगे
09.51: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू पीछे चल रहे हैं।
09.49: उत्तराखंड के रुझानों में भी भाजपा को बहुमत, भाजपा 40, कांग्रेस 28 और अन्य दो सीटों पर आगे
09.46: यूपी के रुझानों में भाजपा को बहुमत, 203 सीटों पर आगे, सपा 101 सीटों पर आगे चल रही है