पीलीभीत में आज गरजेंगे अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ का चार जिलों का दौरा – The Hill News

पीलीभीत में आज गरजेंगे अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ का चार जिलों का दौरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में चौथे चरण के मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज पीलीभीत, रायबरेली, सीतापुर तथा लखनऊ में चुनावी सभाएं करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पीलीभीत को मथेंगे। उत्तर प्रदेश की तराई बेल्ट पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण फिरोज गांधी के पार्टी के निर्णय के खिलाफ तेवर को देखते हुए पार्टी के दिग्गजों का पीलीभीत पर फोकस है। गृह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पीलीभीत में आएंगे। वह यहां पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करेंगे। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी पीलभीत में संगठन की बैठक करने के साथ जनसंपर्क भी करेंगे। इससे पहले शनिवार को यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में बीसलपुर में सभाएं की थीं। जिससे पीलीभीत का सियासी तापमान बढ़ गए हैं। अमित शाह दोपहर में राजकीय इंटर कालेज पहुंचेंगे। वहां करीब 45 मिनट जनसभा में रहेंगे, इसके बाद सीतापुर रवाना हो जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह दोपहर 12 बजे बरखेड़ा पहुंचेंगे। यहां पर उनकी जनसभा है। पीलभीत में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *