देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने पदभार संभालते ही भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कांग्रेस विचारधारा के साथ जोड़कर भाजपा को सत्ता से हटाया जाएगा। उनके साथ वरिष्ठ महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेश रमन, अल्का पाल, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, भागीरथी बिष्ट ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में उनके स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पदभार ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में पुरे प्रदेश से आई महिलाओं ने भाग लिया। पदभार संभालने के बाद ज्योति रौतेला ने कहा कि उनके समक्ष कई चुनौतियां है। सबसे पहली चुनौती विधानसभा चुनाव है।उन्होंने कहा कि महिलाओं को एकजुट कर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जाेड़ा जाएगा। वार्ड, ब्लॉक, जिला स्तर पर महिलाओं को सशक्त किया जाएगा।