सिंगर और ऐक्टर आदित्य नारायण जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी वाइफ श्वेता अग्रवाल प्रेग्नेंट हैं। दोनों ने हाल ही में फैंस को ये गुड न्यूज दी थी। अब आदित्य ने श्वेता की गोद भराई यानी बेबी शॉवर की फोटोज शेयर की हैं। दोनों कपल साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं। इनकी खुशी देखते ही बन रही है। वहीं, फैंस ने भी उन पर खूब प्यार बरसाया है। आदित्य ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘#BabyShower’। इसके साथ दिल वाला इमोजी भी बनाया है। आदित्य के इस पोस्ट पर सुगंधा मिश्रा, अर्जुन बिजलानी, अली असगर और श्वेता पंडित सहित कई सिलेब्स ने कमेंट किया है और उन्हें बधाई दी है। वहीं, फैंस ने भी इस जोड़े पर प्यार बरसाया है।
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने एक दिन पहले ही ये गुडन्यूज फैंस को दी थी। आदित्य ने श्वेता के साथ फोटो शेयर की, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘श्वेता और मैं जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।’