रूस और यूक्रेन के बीच सैन्य विवाद से विश्व युद्ध के बनते हालात – The Hill News

रूस और यूक्रेन के बीच सैन्य विवाद से विश्व युद्ध के बनते हालात

नई दिल्‍ली। रूस और यूक्रेन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। दोनों देशों के बीच लाखों सैनिकों की तैनाती से वहां जंग जैसे हालात बन गए हैं। रुस ने यूक्रेन के बार्डर के समीप युद्धाभ्यास तेज कर दिया है। वहीं कई यूरोपीय देशों के यूक्रेन के समर्थन में आने के बाद अब अमेरिका ने भी यूक्रेन को सैन्य मदद देने के लिए हाथ बढ़ा दिया है। ऐसे में हालात और गंभीर हो गए हैं। रूस किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं है। इससे यूरोप में विश्व युद्ध जैसे हालात बनते दिख रहे हैं।

वहीं इस मसले पर अमेरिका का कहना है कि रूस के सैनिक यूक्रेन पर कभी भी हमला कर सकते हैं। रूस और यूक्रेन के बीच अगर जंग होती है तो यह महज दो देशों के बीच युद्ध नहीं होगा। यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका और नाटो के सदस्‍य देश आगे जरूर आएंगे। अगर ऐसा हुआ तो चीन प्रत्‍यक्ष रूप से रूस की मदद में आगे आ सकता है। ऐसी स्थिति में इसे महायुद्ध बनने से कोई नहीं रोक सकता। सवाल यह है कि क्‍या यह तीसरे महायुद्ध की दस्‍तक होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *