Uttarakhand: उत्तराखंड में तीन सड़क दुर्घटनाओं पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख, घायलों के उपचार के निर्देश – The Hill News

Uttarakhand: उत्तराखंड में तीन सड़क दुर्घटनाओं पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख, घायलों के उपचार के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर, रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र और टिहरी गढ़वाल जिले की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुई सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

उन्होंने दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना प्रभावितों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा है।

 

Pls read:Uttarakhand: विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना आवश्यक : मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *