ईटों से भरी ट्राली पुल से नीचे गिरी , 2 की हुई मौत – The Hill News

ईटों से भरी ट्राली पुल से नीचे गिरी , 2 की हुई मौत

लक्सर: रुड़की रोड पर सोलानी नदी पुल पर लंढौरा कस्बा से ईंटों से भरी ट्रॉली लक्सर की ओर आ रही थी। उसी दौरान एक ट्रक की साइड लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया। देखते-देखते ट्रैक्टर ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।

ट्रैक्टर ट्रॉली पर 4 लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों की ईटों में दबने के कारण मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों का पंचनामा बाद शवों को मोर्चरी में भेजा. वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इस बाबत लक्सर कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि लक्सर रुड़की सोलानी नदी पुल पर लक्सर से ट्रक जा रहा था। वहीं लंढौरा भट्टे से ईंटों की ट्रॉली आ रही थी। ट्रॉली में 4 लोग सवार थे। ट्रक की साइड लगने से ट्रैक्टर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस कारण ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में जा गिरी।
इस हादसे में हिमांशु पुत्र धीर सिंह, चंदन पुत्र बाबू निवासी नगला इमरती रुड़की दो लोगों की मृत्यु हो गई। चालक जितेंद्र एक मजदूर रितिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों का पंचनामा भर मोर्चरी को भिजवा दिया गया है। वहीं घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *