Uttarakhand: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सीएम धामी ने की मां दुर्गा की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना – The Hill News

Uttarakhand: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सीएम धामी ने की मां दुर्गा की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा प्रत्येक व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो।

मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की कामना करते हुए सभी लोगों को नवरात्रि की बधाई दी।

 

Pls read:Uttarakhand: गुलदार के हमले में महिला की मौत से भड़के ग्रामीण, श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *