Punjab: सुखविंदर सिंह कलकत्ता हत्याकांड पर आप और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस पर सुखविंदर सिंह कलकत्ता हत्याकांड को राजनीतिक रंग देने और झूठी जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। आप के नेता नील गर्ग और बलतेज पन्नू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग एक परिवार के दुख का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

नील गर्ग ने स्पष्ट किया कि कलकत्ता की हत्या एक निजी रंजिश का परिणाम थी, न कि कानून व्यवस्था की विफलता। उन्होंने बताया कि आरोपित गुरदीप सिंह उर्फ डिम्पी बावा को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया और हथियार व वाहन भी बरामद कर लिए गए। गर्ग ने यह भी बताया कि सुखविंदर का हथियार सरकार ने जब्त नहीं किया था, बल्कि वह खुद उसे बेचने की प्रक्रिया में था और उसका लाइसेंस 2029 तक वैध था।

बलतेज पन्नू ने इस मामले में नया मोड़ जोड़ते हुए कहा कि आरोपित डिम्पी बावा का कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग से करीबी संबंध है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पर मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने सच्चाई छिपाकर आप सरकार को बदनाम करने की कोशिश की। पन्नू ने बताया कि डिम्पी बावा और कलकत्ता के बीच दुश्मनी 2018 के सरपंच चुनावों से शुरू हुई थी।

दोनों नेताओं ने कहा कि पंजाब में लाशों पर राजनीति ने प्रदेश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से अपने संबंधों पर स्पष्टीकरण देने की मांग की और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Pls read:Punjab: मक्का क्रांति से किसानों को समृद्धि और भूजल संरक्षण की दिशा में एक नया कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *