देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर देहरादून के दीनदयाल पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर काम किया। उनकी शिक्षाएं और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और अंत्योदय के संकल्प को राज्य की विकास नीति की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष, राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Pls read:Uttarakhand: चंपावत के पाटी में मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट